मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

भाजपा पार्षद सतनाम सिंह नामी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कंकरखेड़ा। भाजपा के नामित पार्षद सरदार सतनाम सिंह नामी निवासी शाक्यपूरी का उपचार के दौरान दिल्ली एम्स में निधन हो गया है। पार्षद के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्षद सतनाम सिंह नामी दो दिन पूर्व अचानक बीमार हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए मेरठ के मंगल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां से मेट्रो हॉस्पिटल ले गया ले जाया गया। बताया गया वहां भी चिकित्सकों ने उपचार के दौरान लापरवाही की थी। रविवार को उपचार के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। जहां रात करीब 10बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पार्षद की मौत से भाजपा और उनकी मित्र मंडली में शोक की लहर है। दरअसल सरदार सतनाम सिंह नामी सब के लोकप्रिय नेता थे। पत्रकार जगत में भी शोक की लहर है। लॉक डाउन के दौरान और उसके बाद से उनकी लगातार सक्रियता लोगों की सेवा, वैक्सीनेशन कैंप में सेवा बहुत ज्यादा थी। वैक्सीनेशन लोगों को वह लगातार करा रहे थे। समाचार लिखे जाने तक उनका शव दिल्ली से मेरठ नहीं पहुंचा था। उनका शव दिल्ली से यहां लाने की तैयारी चल रही थी।

Related posts

शोभित विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेरणा दिवस 2021 का समापन

सारथी वेलफेयर सोसाइटी ने किया पौधारोपण

मेरठ में आज कोरोना से चार मरीजो की हुई मौत

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News