मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

गुरु शिष्य परंपरा का आलौकिक पर्व गुरु पूर्णिमा:सिद्धगुरु

नीलकंठ आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर विशेष आयोजन

 

बिनौली: जिवाना गुलियान के नीलकंठ आश्रम में शुक्रवार को गुरु पूजा पर्व का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न प्रांतों से आये श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर गुरु आशीष प्राप्त किया।
इस अवसर पर आश्रम के पीठाधीश सिद्धगुरु महाराज ने श्रद्धालुओं को उपदेश देते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा पौराणिक आध्यात्मिक पर्व है। पौराणिक काल से ही शिष्य अपने गुरु का पूजन करता है। ये गुरु शिष्य परंपरा का आलौकिक पर्व है। जिस तरह से चंद्रमा पूनम के समय अपनी पूर्ण आभा में होता है। उसी तरह सद्गुरु गुरु पूर्णिमा के समय अपने पूर्ण तेज व शक्तियों से प्रकटय रहता है। शिष्य अपने गुरु का पूजन करता है, कृपा और आशीर्वाद मांगता है। गुरु शिष्य के अन्तःकरण में आनंद को भर देता है। सद्गुरु कृपा करके आत्मज्ञान व आत्मशक्ति देकर विश्व कल्याण के लिए उसके जीवन को सर्वोपरि बनाता है। इस अवसर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान आदि प्रांतों से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। सिद्धगुरु महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीष प्रदान किया।

Related posts

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बडौत में जाम की समस्या से अधिकारियों को कराया अवगत

Ankit Gupta

संविधान में निहित दायित्वों का पालन करने की दिलाई शपथ

खेल मोहत्सव के विजेताओं को किया पुरूस्कृत

Mrtdarpan@gmail.com

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News