मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर रालोद ने जमाया कब्जा

 

बागपत। बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर आखिर रालोद ने कब्जा जमा ही लिया। यहां पर रालोद प्रत्याशी ममता जयकिशोर ने 5 वोट से जीत दर्ज कराई।

इसको लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर जमकर जश्न मनाया और इसे लोकतंत्र की जीत बताया। रालोद की ओर से ममता जयकिशोर और भाजपा की ओर से सपा छोड़कर आई बबली देवी चुनाव मैदान में थी। उनके बीच आमने-सामने की सीधी टक्कर थी। दोनों ही दलों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ था। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट जीतने के लिए एड़ी से चोटी तक के जोर लगा रखे थे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने लघु उद्योग कानपुर के प्रबंध निदेशक राम यज्ञ मिश्रा को बागपत में प्रेक्षक बनाकर भेजा था। शुक्रवार को वह बागपत पहुंच गए थे और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की थी। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।शनिवार को हुए चुनाव के दौरान कांटे के मुकाबले में रालोद प्रत्याशी ममता जय किशोर चुनाव जीत गई, जबकि भाजपा प्रत्याशी बबली देवी को हार का मुंह देखना पड़ा। इससे भाजपा खेमे में जहाँ मायूसी छाई हुई है, वहीं रालोद खेमे में खुशी की लहर है।

Related posts

खेलकूद स्पर्धाओं में छात्र छात्राओं ने दिखाया दम

राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ यज्ञ का समापन ऋषि दयानंद की विचारधारा से होगा राष्ट्र उन्नत: सत्यवेश

धनौरा की बहू पूनम बनी खाद्य सुरक्षा अधिकारी

Mrtdarpan@gmail.com

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News