मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

 

मेरठ-शास्त्रीनगर के- ब्लॉक स्थित झंडा चौक पर शास्त्रीनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर के साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। ई दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं संग मुख्यमंत्री के चित्र के सामने केक भी काटा और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की प्रगति ने नीत नई ऊंचाइयों को निरंतर छुआ है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ही नही विश्व के गौरव को बढ़ाया है। वैश्विक महामारी कोरोना में भी प्रदेशवासियों की लगातार चिंता में लगे रहे है और उससे बचाव हेतु सार्थक प्रयास करते हुए जन उपयोगी सामग्री को जरूरत मंद लोगो तक पहुँचने का कार्य किया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, महामंत्री महिपाल भड़ाना, राजीव मदान, जयभगवान वर्मा, पंकज बजाज, नरेन्द्र राष्ट्रवादी, सौरव रस्तोगी, निर्वाचन रस्तोगी, ठाकुर ओमकार, गोपाल सूदन, विनोद त्यागी, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related posts

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं विकास के लिए मनोशाला का उद्घाटन

Ankit Gupta

रक्षापुरम स्थित मिलेनियम किड्स स्कूल ने मनाया 10 वा स्थापना दिवस

Ankit Gupta

गोपाल मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News