मेरठ- ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर एनवायरमेंट क्लब और वन विभाग मेरठ की ओर से संजय वन, दिल्ली रोड़ में संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया। जिसमें क्लब की टीम और वन विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर पेड़ लगाए और एक दूसरे को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वन विभाग अधिकारी सब इंस्पेक्टर – सुनील शर्मा ने कहा कि इस वर्ष भी वन विभाग मेरठ ‘मेरठ रेंज’ में वन महोत्सव के तहत कई वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा और इसमें लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। क्लब संस्थापक – सावन कन्नौजिया ने कहा कि आज बिगड़ते मौसम चक्र और बढ़ते तापमान को यदि संभालना है तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे और ना केवल वृक्ष लगाने होंगे बल्कि उनकी देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। संयुक्त राष्ट्र की इस वर्ष की विश्व पर्यावरण दिवस थीम ‘इकोसिस्टम रीस्टोरेशन’ यानी प्राकृतिक चक्र की बहाली है, यह हम तभी कर पाएंगे जब हम अपने स्तर से पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर आज सुनील कुमार शर्मा, सावन कन्नौजिया, नावेद सैफी, काजल, वासु झार्सी, विशाल, अमित आदि मौजूद रहे।