मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

अनोप मंडल के खिलाफ की जाए कड़ी कानूनी कार्यवाही : मनोज जैन

 

बागपत। जैन मिलन बड़ौत परिवार एवं जैन समाज बडौत के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बड़ौत को देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और अनोप मंडल के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।

जैन मिलन परिवार के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मनोज कुमार जैन मसाले वालों ने कहा कि अनोप मंडल की जैन विरोधी गतिविधियों को लेकर पूरे भारतवर्ष में जैन समाज एवं व्यापार मंडल के अंदर भारी आक्रोश का माहौल है। कहा कि अनोप मंडल के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए एवं उसकी संपत्ति की जांच की जाए। पूरे भारतवर्ष में इस संस्था पर रोक लगाई जाए। इसकी फंडिंग की जांच भी आवश्यक है और इसके कार्यकर्ताओ को जेल मे डाला जाए। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव जैन डाबर वाले, आदिश जैन अध्यक्ष जैनमिलन, सतीश जैन ठेकेदार, राजेन्द्र जैन कानूनगो, पुनीत जैन, अकुंर जैन, अनुज जैन, सुधीर जैन पुष्प, सिध्दार्थ जैन वर्धमान, टीसी जैन, महामंत्री नवनीत जैन, महावीर,जैन मिलन से संतोष जैन एडवोकेट, हर्षित जैन वनस्थली स्कूल, सचिन जैन भारती जैन मिलन महावीर आदि थे।

Related posts

राष्ट्रीय सचिव बनने पर गठीना का किया अभिनंदन

संस्कारित युवा पीढ़ी राष्ट्र की रीढ़:केपी मलिक

Mrtdarpan@gmail.com

अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करे जनप्रतिनिधि:अनिल तोमर

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News