मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

जिलापंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने शुरू किया सदस्यों को जोड़ना,दो सदस्यों ने ली भाजपा की सदस्यता

जिला पंचायत सदस्य पूनम शर्मा व विकास उपाध्याय ने ली भाजपा की सदस्यता

जिलाध्यक्ष अनुज राठी व विधायक सोमेन्द्र तोमर की उपस्थिति में भाजपा में हुए शामिल

मेरठ- माछरा को तहसील और क्षेत्र के विकास हेतु वार्ड 28 से जिला पंचायत सदस्य पूनम शर्मा व उनके पति भूदेव शर्मा एवं परीक्षितगढ़ के विकास हेतु वार्ड 32 से जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज राठी की अध्यक्षता एवं मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष व मेरठ दक्षिण विधायक ने भाजपा का पटका एवं फूल माला पहनाकर उनको पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। आपको बता दे कि वार्ड 28 से पूनम शर्मा व वार्ड 32 से विकास उपाध्याय निर्दलीय चुनाव लड़े थे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर, जिला पंचायत सदस्य व भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गौरव चौधरी भी मौजूद रहे।

Related posts

व्यापार मंडल ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

25 लाख की नकली दवाइयां बरामद

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार का आयोजन

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News