मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

प्रशांत चौधरी की सड़क हादसे में मौत, वन्य जीव के शिकार करने के मामले में हुआ था गिरफ्तार

 

मेरठ-मेरठ में रिटायर्ड कर्नल के बेटे प्रशांत चौधरी की रोहटा में पूठ गंग नहर पुल के पास मंगलवार की देर रात कार खाई में गिरने से मौत हो गई। रोहटा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया गया कि वह क्षेत्र में किसी से मिलने आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशांत हथियारों के सौदागर और वन्य जीव के शिकार करने के मामले में पकड़ा गया था।

 

प्रशांत चोधरी की फ़ाइल फोटो

देशभर में फैला था नेटवर्क
शूटिंग की आड़ में वन्य जीवों का शिकार और तस्करी का यह धंधा प्रशांत और उसकी टीम ने देश भर में फैला रखा था। इसका नेटवर्क देश के विभिन्न बड़े राज्यों में खड़ा किया। दरअसल, प्रशांत की सिक्योरिटी एजेंसी 14 राज्यों में काम करती थी। उसे बिहार में पांच सौ नील गायों को मारने का ठेका मिला, तो इसी की आड़ में बड़ा खेल किया गया।

डीआरआई की टीम की मानें तो प्रशांत ने इस धंधे को बड़ा करने के लिए इस खेल से जुड़े कई पुराने लोगों को अपने साथ जोड़ा। पूरे देश में इस काम को शुरू किया गया। 14 राज्यों में उसकी सिक्योरिटी एजेंसी काम करती थी, इसका लाभ उठाया गया। चूंकि इस टीम के पास नील गायों को मारने की अनुमति है, तो इसी की आड़ में वन्य जीवों का लगातार शिकार किया गया। बिहार में जब पांच सौ नील गायों को मारने का ठेका मिला, तो सबसे बड़ा खेल इसी की आड़ में हुआ।

Related posts

Download android app

Mrtdarpan@gmail.com

प्रदेश में अब इन तीन जिलों में ही कोरोना कर्फ्यू,सहारनपुर भी हुआ अनलॉक

सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला का निर्माण कर दिया गया सड़क सुरक्षा का संदेश

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News