मेरठ-भारतीय संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कंकरखेड़ा मे विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य वक्ता पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय मन्त्री अजय दीवान ने डॉ अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा की अंबेडकर जी के प्रयासों से ही न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज़ उठी।आज उनकी 130वीं जयंती पर पूरा देश उनको नमन कर रहा है।हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदबोध सिंह ने की व मुख्य रूप से कंचनराज, मयंक,अभिषेक, विकास वर्मा,बृजपाल बिट्टू रहे।
previous post