मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

सत्य-अहिंसा- शाकाहार के लिए दिया संदेश

आचार्य ज्ञान सागर का दीक्षा दिवस मनाया

 

मेरठ दर्पण बागपत- बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में बुधवार को आचार्य ज्ञान सागर महाराज का दीक्षा दिवस मनाया गया। इस दौरान उनके संदेश को जीवन आत्मसात करने का भी संकल्प लिया गया।
गुरुकुल संस्थापक ब्रह्मचारी अतुल भैया ने आचार्य ज्ञान सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गुरुकुल के बच्चों ने मंगलाचरण किया। इस अवसर पर अतुल भैया ने अपने व्याख्यान में कहा कि 34 वर्ष पूर्व आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज को सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में आचार्य सुमति सागर जी महाराज ने1988 में दिगम्बरी दीक्षा प्रदान की थी। इसके बाद आचार्य श्री ने सारे भारत में पैदल भ्रमण कर मानव जाति को सत्य, अहिंसा, शाकाहार व पर्यावरण संरक्षण का उपदेश दिया। हमारे देश की युवा पीढ़ी केसे संस्कारवान व व्यसन मुक्त समाज की संरचना कैसे हो उनके उपदेशों का यही मुख्य बिंदु रहा। वानप्रस्थ जीवन धारण कर उन्होंने 44 वर्ष की अपनी साधना समाज हित में ही लगा दी आज वह हमारे सामने तो नहीं है लेकिन उनकी स्मृतियां अवश्य हैं। इस अवसर पर संकल्प जैन, सूरजबीर, प्रिंस, यश, विकास, अजित, राजेंद्र, सम्यक, राकेश आदि मौजूद रहे।

Related posts

मन पर ‘बागवानी’ प्रभाव: आपके मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मदद करता है, अध्ययन से पता चलता है

Ankit Gupta

यज्ञ कर्म से जुड़ने से होगा मानव कल्याण:आचार्य गुरुवचन

Ankit Gupta

समस्त भारत के सम्राट हैं मिहिर भोज : मनोज आर्य

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News