मेरठ दर्पण
Breaking News
बागपत

श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की कामना कर दी आहुति

– पूर्णाहुति पर लाक्षाग्रह पर उमड़ा जनसमूह

 

 

बागपत- बरनावा के लाक्षागृह पर चल रहे आठ दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।

महायज्ञ के ब्रह्मा आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने वेदोपदेश देते हुए कहा कि यज्ञ के स्वाहाकर से ही पर्यावरण शुद्ध होकर जीवनीय वायु का संचार होगा। ब्रह्मलीन कृष्णदत्त महाराज ने इस पावन भूमि पर यज्ञों की प्रक्रिया शुरू कर हम सबके लिए आत्मिक, सामाजिक व आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया। योगाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि पर्यावरण में विद्यमान खतरनाक विषाणुओं से मानव जीवन सुरक्षित नही है। ऐसी विषम परिस्थितियों में यज्ञ ही एकमात्र सशक्त साधन है। इस अवसर पर देश भर से आये हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। आचार्य विनोद कुमार, जयवीर दत्त, सोमदत्त भारद्वाज, सुनील शास्त्री, देवेंद्र शास्त्री, अंकुर भारद्वाज ने भी अपनी अपनी वेदियों पर सस्वर वेदपाठ के साथ वेदोपदेश भी दिया। डॉ. अनिल कुमार, यशोधर्मा सोलंकी, राजपाल त्यागी, निमेष शास्त्री, डॉ. योगेश शास्त्री, शोदान शास्त्री, श्याम सिंह प्रमुख, श्रीपाल धामा, विष्णु त्यागी, विवेक, अशोक गुप्ता, नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

Related posts

गुरु शिष्य परंपरा का आलौकिक पर्व गुरु पूर्णिमा:सिद्धगुरु

बागपत के जौहड़ी में डीएम ने महिला शूटरों को पुरूस्कृत किया

यूनिवर्सिटी की परीक्षा से 5 परीक्षार्थी ने छोड़ी परीक्षा

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News