मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

योगी सरकार के 04 साल मंत्री,अधिकारी मालामाल जनता कंगाल :–संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने उत्तर प्रदेश सरकार के 04 साल पूरा होने पर गिनाई योगी सरकार की नाकामयाबियां

 

मेरठ- योगी आदित्यनाथ सरकार के 4 साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी के सांसद यूपी प्रभारी संजय सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा योगी सरकार के 04 साल में मंत्री, अधिकारी मालामाल हो गए और जनता कंगाल हो गई, यह आदित्यनाथ सरकार की हकीकत है। सरकार के इन 04 सालों में यूपी की जनता ने नीचे से लेकर के ऊपर तक भ्रष्टाचार का सामना किया है।
तहसील, अस्पताल, थाने , नौकरी और तमाम योजनाओं के अंतर्गत जमकर भ्रष्टाचार किया गया। कोरोना महामारी के दौरान श्मशान में दलाली खाने का काम सरकार ने किया। ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, पीपीई किट का घोटाला हुआ। बिकरू कांड में 8 पुलिस के जवान शहीद हो गए। हाथरस कांड में बलात्कारियों के पक्ष में सरकार खड़ी रही। तीन बार के विधायक नृपेन्द्र मिश्रा की हत्या हो गई। 6 साल, 8 साल, 10 साल की बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले में उत्तर प्रदेश 04 सालों में नंबर 01 पर पहुंच गया। ये योगी सरकार ने 4 साल में काम किया। नौजवानों के लिए रोजगार के लिए बात करें 4 सालों में नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। महिला शिक्षामित्रों को अपना सिर मुंडवाना पड़ा। बेरोजगारों को लाठियां मिलीं, जेल मिली। लेकिन नौकरी नहीं मिली। मुख्यमंत्री योगी के ट्विटर हैंडल से झूठे वीडियो बनवा कर लेखपाल की नौकरी देने वाला वीडियो वायरल हुआ जब सच्चाई सामने आई तो लेखपाल भाग गया और और वीडियो को डिलीट कर दिया गया। जल जीवन मिशन का भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ। नमामि गंगे योजना में एक बड़े अधिकारी ने आत्महत्या कर ली है। भ्रष्टाचार के चलते 4 वर्षों में उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ की सरकार ने जनता को कष्ट, तकलीफ, अपराध और भ्रष्टाचार दिया। कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ क्रूर मजाक करने का काम किया। हर मोर्चे पर फेल आदित्यनाथ की सरकार को जनता अपने वोट की ताकत से जबाब देगी और इस अपराधीकरण और भ्रष्टाचार के राज को जनता उखाड़ फेकेगी।
इस वार्ता में में उत्तर प्रदेश के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी ,जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ,प्रदेश सचिव वह मेरठ प्रभारी नवाब सोनी , प्रदेश सचिव मनीष सिंह ,प्रदेश सचिव ओ पी संत, आप माइनॉरिटी विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर गुरमिन्दर सिंह, अभिषेक द्विवेदी, गौहर रजा सिद्दीकी, राजाराम यादव ,अयूब कसार,महानगर अध्यक्ष अज्जू पंडित ,मनोज शर्मा शुभम शर्मा ,मनोज भाटी सुदेश शर्मा सोहन वीर सिंह त्रिलोक सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related posts

महापौर सीट पर लोधी समाज ने मांगा प्रतिनिधित्व

Ankit Gupta

मेरठ बास्केटबॉल संघ का खिलाड़ी भारतीय टीम के नेशनल केम्प के लिए हुआ चयनित

Mrtdarpan@gmail.com

एनवायरमेंट क्लब वन विभाग मेरठ के साथ मिलकर मनाएगा विशेष वन्यजीव सप्ताह

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News