मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाई, केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी

 

मेरठ-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु गुरुवार को मेरठ ब्लॉक के ग्राम बाजोट, जुर्रानपुर, नरहाड़ा, उपलेहड़ा एवं भुड़बराल में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर रहे। डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव किये हुए कार्य कर रही है। लॉकडाउन के समय में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दिया। लोगों को केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। आगे कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता है लोगों द्वारा ही वह चुने गए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को ही अत्यधिक वोट देकर विजय बनाना है। सरकार ने गरीब लोगों के लिए अनेक योजनाओं के अंतर्गत बिना भेदभाव किए कार्य किए हैं जिनका लोगों के बीच जाकर प्रचार प्रसार करना है। मुकेश सिंघल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पहली बार जिला पंचायत चुनाव लड़ने जा रही है। हमें भाजपा के प्रत्याशी को वोट देकर विजय बनाना है। भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में घटनाएं कम हुई है। इस दौरान महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, पीयूष शास्त्री, नितिन कसाना, मंडल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा, मंडल महामंत्री राहुल गुर्जर, सचिन त्यागी, अनार सिंह नेहरा, सुनील भड़ाना, कुलदीप भड़ाना, कृष्ण पाल गुर्जर, नरेन्द्र भड़ाना, नरेन्द्र विकल, गुड्डू गगोल, गौरव भड़ाना, कौशल भड़ाना, गंगा राम प्रधान, नरेंद्र भड़ाना, सुनील भड़ाना, कुलदीप भड़ाना, उपदेश, सतपाल, मिंटू प्रधान आदि मौजूद रहे।

Related posts

पराली ओर कूड़ा जलाना पड़ेगा भारी

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया बीकानेर मिष्ठान का उद्घाटन

Ankit Gupta

वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय महिला दिवस वाहन चालकों को किया सम्मान

Ankit Gupta

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News