मेरठ दर्पण
Breaking News
मेरठ

व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है नगर निगम- आशु शर्मा

 

मेरठ संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को प्यारेलाल शर्मा अस्पताल से नगर निगम तक पैदल मार्च निकाला गया जिसमें व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान सैकड़ों की भीड़ को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे पंडित आशु का कहना था कि नगर निगम केवल व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स वसूली कर रहा है उसके बदले में नगर निगम को जो व्यापारी को सहायता देनी चाहिए उसके नाम पर नगर निगम जीरो साबित हो रहा है उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द व्यापारियों का दिया हुआ टैक्स का हिसाब नगर निगम दे व्यापारियों ने आरोप लगाया कि रात को घर जाते हुए लगातार व्यापारी से लूट हो रही है सड़कों पर स्ट्रीट लाइट ना होने के कारण बदमाश लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं साथ ही दुकानों में शौचालय और पानी की नगर निगम ने कोई व्यवस्था नहीं की है लेकिन टैक्स लगातार किया जा रहा है।

Related posts

होटल में देह व्यापार करवाने वाला व्यापारी नेता गिरफ्तार

Mrtdarpan@gmail.com

श्रीराम के नामकरण पर झूमी अवधपुरी

Ankit Gupta

मेरठ के रोहटा रोड पर हुआ होलिका दहन

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News