मेरठ दर्पण
Breaking News
Breaking newsमेरठ

मेरठ- घर में घुसा तेंदुआ, जाल से निकल कर भागा

-वन विभाग की टीम और पुलिस बल तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाकर मौके पर तैनात

मेरठ जिले के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में एक तेंदुआ शुक्रवार सुबह सुबह घर में घुस गया है। तेंदुए को देखकर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन तेंदुआ 8 फुट की दीवार कूदकर भाग निकला इसके बाद दूसरे घर में जा घुसा। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है। काफी देर तक तेंदुआ कब्जे में नहीं आ सकता। बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद तेंदुए को जाल में फांस लिया।
पल्लवपुरम फेज 2 के क्यू पॉकेट में शुक्रवार सुबह दुलहेडा गांव की तरफ से तेंदुआ कॉलोनी में घुस गया। लोगों ने सुबह-सुबह तेंदुए को देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब देखा कि तेंदुए की झाड़ी में छुपा था। जैसे ही पुलिस झाड़ी की तरफ को चली। तब तेंदुआ उछलकर 8 फुट दीवार फांद कर भाग निकला और स्वप्निल के मकान में घुस गया। स्वप्निल ने बताया कि घर में जोर की आवाज आई। जब उसने खिड़की से झांककर देखा तो तेंदुआ घर में घुसा था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें घर में अंदर आने को कहा। घर में स्वप्निल के अलावा उसकी पत्नी प्रीति शर्मा और माता भी थी। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहीं। बाद में वन विभाग की टीम डीएफओ राजेश कुमार और एसडीओ सुभाष चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया। कई घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Related posts

मेरठ टेंट एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन

Ankit Gupta

सुभारती अस्पताल में भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने लगवाई कोविड वैक्सीन

गांधी जी व शास्त्री जी का जीवन अनुकरणीय, हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए-आयुक्त

Leave a Comment

Trulli
error: Content is protected !!
Open chat
Need help?
Hello
Welcome to Meerut Darpan News